Search

धनबाद:  भागवत कथा का दसवां स्कंध जगाता है भगवद् प्रेम  : सुरेन्द्र हरिदास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में 21 मार्च को श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने पूतना उद्धार एवं श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया. कथा की शुरुआत   भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना से की गई. महाराज ने कथा में बैठे सभी भक्तों को भजन "तेरी बिगड़ी बना देगी, चरण रज राधा प्यारी का भजन सुनाया कथा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि जो रसिक होते हैं, वे दशम स्कंध की कथा सुनते हैं. उन्हें दशम स्कंध श्रवण से भगवद् प्रेम प्राप्त होता है. ये दशम स्कंध बड़ा मनोहारी है. इसमें भगवान के प्रति हमारी निष्ठा जाग्रुत होती है. कथा को सफल बनाने वालो में से सीके सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, कौशल किशोर सिंह, रंजीत प्रमाद, उत्तम मुखर्जी, जनार्दन गुप्ता, वकील सिंह, मोहन लाल तांती, अर्जून प्रसाद,  उपेन्द्र वर्मा, शशीन दास, भास्कर, शुभम प्रसाद, मनोज गुप्ता,भोला प्रसाद तांती, अर्जून प्रसाद,देबू पासवान, शीला रानी, सोनू तिवारी, संजय सिंह, राजेश्वर प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, भगवान पासवान, प्रेम प्रकाश पासवान, सरोज देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp