Search

 
 
 

धनबाद:कार्यशाला में महिलाओं को बताये गए बेहतर मत्स्य पालन के गुर

 
Dhanbad : जेएसएलपीएस की जोहार परियोजना के तहत गुरुवार 25 मई को जिला परिषद सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई. धनबाद जिला के 3 प्रखंडों की महिलाएं एवं पुरुष कार्यशाला में मौजूद थे. कार्यशाला में महिलाओं को मछली पालन से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनाने और आय बढ़ाने के गुर बताये गए. विशेषज्ञों ने बेहतर ढंग से मत्स्य पालन की जानकारी दी. जेएसएलपीएस की जोहार परियोजना के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर अरुण घोष ने बताया कि गुरुवार को कार्यशाला में ग्रामीणों को मत्स्य पालन के जरिये आय में वृद्धि करने के तरीके बताये गए. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन पर जोर दिया जा रहा है. कार्यशाला में मत्स्य पालन से जुड़ी फूलन गोराई ने बताया कि पहले पारंपरिक तरीके से हम मछली पालन किया करते थे. लेकिन अब समय बदल गया है. वर्ष 2020 से तरीका बदल गया है. अब तालाब की साफ-सफाई के साथ मत्स्य पालन करना है. रोजगार को बेहतर ढंग से करने के लिए सहयोग राशि भी मिलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही