Search

धनबाद : बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीटता गया ट्रक, युवक की मौत, पीछे बैठी महिला की हालत नाजुक

गोविंदपुर के ऊपर बाज़ार की घटना, ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर व खलासी, मृतक के घर में मचा कोहराम
Govindpur : बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे जीटी रोड ऊपर बाजार में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार  भीतर गांव निवासी अनूप चंद्र उर्फ बच्चू (40) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक के पीछे बैठी मृतक की भाभी अनिशा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें अत्यंत ही नाजुक स्थिति में धनबाद से रांची रेफर किया गया है. अनिशा भीतर गांव निवासी शरद चंद्र की पत्नी व बीच बाजार निवासी काली प्रसाद सिंह की पुत्री है. जानकारी के अनुसार अनूप चंद्र बाइक संख्या जेएच 10 एबी 3353 से किसी काम से गोविंदपुर ऊपर बाजार गया था. वह घर लौट रहा था इसी दौरान वह सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया. इसी बीच बरवाअड्डा की ओर जा रहे ट्रक संख्या एपी 29 टीबी 9129 की चपेट में आ गया. ट्रक में फंसी बाइक को ट्रक करीब 100 फीट तक घसीट कर ले गया. जिससे बच्चू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद गब्बर अंसारी, संदीप विश्वकर्मा, वीरेंद्र रजक समेत कई युवक जुटे और एक ऑटो पर लाद कर दोनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजवाया. मृतक अनूप चंद्र स्व.अतुल चंद्र के दो पुत्रों में बड़ा था. बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व ही अपनी मां का क्रियाकर्म से निवृत होकर बच्चू मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में ऊपर बाजार गया था. मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. मेहनत मजदूरी कर पत्नी व अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करता था. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक की लहर है. इस घटना पर गोविंदपुर पूर्वी के पूर्व मुखिया व मासस के प्रखंड सचिव नीलू मुखर्जी ने कहा कि गोविंदपुर में जीटी रोड पर हर हफ्ते दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है. पर न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही एनएचएआई इसके रोकथाम की कोई पहल कर रहा है. उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी द्वारा जगह-जगह गडढा बनाकर छोड़ दिए जाने के कारण भी जीटी रोड मौत का कुआं बन गया है और सभी मूकदर्शक बने हुए हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-rail-roko-movement-of-kudmi-community-ends-meeting-to-be-held-with-chief-secretary-in-ranchi-on-25th-september/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन समाप्त, 25 सितंबर को रांची में मुख्य सचिव के साथ होगी बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp