Search

धनबाद : संथालियों की सेवा ही सिदो-कान्हूं को सच्ची श्रद्धांजलि- डीएन सिंह

Nirsa : आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि संथालियों की सेवा ही अमर शहीद सिदो-कान्हूं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वह 4 मार्च को एनएच पर गहरा के समीप सिदो-कान्हूं की प्रतिमा स्थापना के चतुर्थ वार्षिकोत्सव को पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि गोविंदपुर प्रखंड में कहीं भी इस महान सपूत की प्रतिमा नहीं थी. लोगों के आग्रह 2019 में इसकी स्थापना की गई. उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक महतो, महेंद्र सिंह मीनू, यूनुस अंसारी, एजाज अली, सुनील टुडू, कुमार राकेश, राजेश कुमार सिंह, सत्येंद्र पासवान, प्रशांत सिंह, महबूब आलम आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp