Search

 
 
 

धनबाद : परीक्षा में गड़बड़ी पर विवि ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, अधिकारी नदारद

 
Dhanbad. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU)">https://lagatar.in/dhanbad-this-time-better-results-of-government-schools-level-of-education-increased-deo/">(BBMKU)

के पीजी मास कम्युनिकेशन (मास कॉम) व एमकॉम की आंतरिक परीक्षा के अंक में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दोनों डि‍पार्टमेंट के सत्र 2019-21 के फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों को इंटर्नशिप के बारे में आरटीआई के तहत गलत जानकारी देने के मामले में छात्रों से वार्ता के लिए डीएसडब्ल्यू डॉ. देबजानी विश्वास ने 8 जुलाई को बुलाया था. वार्ता में मासकॉम डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एमके पांडेय को भी शामिल होना था. लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों के कार्यालय में नहीं होने की वजह से वार्ता नहीं हो सकी. एक दिन पहले परीक्षा नियंत्रक व डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग करने वाले विद्यार्थियों में शामिल अमन अभिषेक ने बताया कि सभी छात्र डीएसडब्ल्यू की ओर से दिए गए समय पर विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में कोई पदाधिकारी नहीं था. अभिषेक ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मामले में बचने का प्रयास कर रहे हैं. इधर, छात्र मामले का निपटारा जल्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. यदि विवि इसी तरह टालमटोल करता रहा, तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बता दें कि विद्यार्थी मास कॉम विभाग के शिक्षकों पर इंटर्नल परीक्षा में परिचितों को अधिक अंक देने और एक ही दिन दो विषयों की आंतरिक परीक्षा लेने का विरोध कर रहे हैं. वार्ता के लिए विवि पहुंचे छत्रों में सुधांशु गुप्ता, सोनू गांधी, अनायत अफजाल, सोहेल खान, बिट्टू, बलवंत, नवाजिश सहित अन्‍य शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-woman-was-worshiping-in-the-house-the-thief-ran-away-with-jewelery-worth-2-5-lakhs/">

धनबाद : घर में पूजा कर रही थी महिला, ढाई लाख के गहने ले भागा चोर  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही