Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुजामा में क्वार्टर तोड़ने पहुंची बीसीसीएल की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Jharia : बीसीसीएल लोदना एरिया की कुजामा बेलदार पट्टी में कंपनी के जर्जर आवासों को 11 जनवरी की दोपहर खाली कराने पहुंची प्रबंधन व पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. अवैध कब्जा वाले इन जर्जर क्वार्टरों को खाली कराकर तोड़ने के लिए प्रबंधन के अधिकारी सीआईएसएफ व स्थानीय थाना पुलिस का अमला बुल्डोजर लेकर पहुंचा था. टीम को देखकर क्वार्टरों में रह रहे परिवारों के महिला-पुरुष व बच्चे एकजुट होकर विरोध करने लगे. जमकर नारेबाजी की. बदसलूकी पर भी उतर आए. बढ़ता विरोध देख टीम को बैरंग लौटना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना था कि उजाड़ने से पहले प्रबंधन उन्हें सुरक्षित जगह पर पुनर्वासित करे. इसके बाद ही अवास खाली करेंगे. उन्हें जबरन हटाने की कार्रवाई का अंतिम दम तक विरोध करेंगे. जान दे देंगे, पर आवास नहीं खाली करेंगे. डीवाईएफआई के नेता कुंदन पासवान ने कहा कि गरीबों को सामुचित सुविधा के साथ सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग 2017 से की जा रही है, लेकिन प्रबंधन पैसा और पुलिस के सहारे  बल प्रयोग कर हटाना चाह रहा है. सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि किसी गरीब को उजाड़ने से पहले घर बनाकर देना होगा. विरोध करने वालों में मानो देवी, रीता देवी, रेखा देवी, अलपना देवी, सुलेखा देवी, लत्ता देवी गुड़िया देवी, कुंदन रामबृक्ष, उमा प्रमाणिक, उमा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-356th-prakash-parv-of-guru-gobind-singh-celebrated-with-enthusiasm/">धनबाद:

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुगोविंद सिंह का 356 वां प्रकाश पर्व [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही