Search

 
 
 

धनबाद : लोहा चोर को ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा, बाकी साथी हुए फ़रार

 
पुटकी में बीसीसीएल के बलिहारी 10/12 पीट की घटना, आरोपी को मुक्त करा कर पुलिस ले गई थाना Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के बलिहारी 10/12 पीट में गुरुवार 21 सितंबर की अहले सुबह क़रीब 4 बजे ग्रामीणों ने बीसीसीएल का लोहा चोरी कर जाते sक युवक को चोरी का लोहा लदे ठेला सहित पकड़ कर पिटाई कर दी और पोल में बांध दिया. जबकि उसके दूसरे साथी भागने में कामयाब रहे. दरअसल 10/12 पीट के गेट से बाहर ठेला को बार-बार आते जाते देख ग्रामीणों को शक हुआ. ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की तो सभी भागने लगे. ठेला चला रहा युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने पकड़े गये युवक अभी सोनकार (22 वर्ष) को पोल में रस्सी से बांधकर पिटाई करने लगे. [caption id="attachment_763972" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/LOHA-CHOR-POLICE-PUBLIC-272x126.jpg"

alt="" width="272" height="126" /> मौके पर पहुंची पुलिस, ठेले पर बरामद लोहा व खंभे में बंधा आरोपी[/caption]

आरोपी युवक को अपने साथ ले गई पुलिस

ठेले पर दरवाज़ा, स्विच व अन्य बीसीसीएल के स्क्रैप लोहा लदा हुआ था. हो हल्ला सुन बीसीसीएल के सुरक्षा गार्ड ने घटना की जानकारी बीसीसीएल के अधिकारी व पुटकी पुलिस को दीं. पुटकी पुलिस व सीआईएसएफ़ का दल पहुंच कर लोगों को शांत करया.  साथ ही पकड़े गये युवक को खंभे से खोलकर पुलिस थाना ले गयी. [caption id="attachment_763980" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/LOHA-CHOR-POLICE-272x126.jpg"

alt="" width="272" height="126" /> आरोपी लोहाचोर को थाना ले जाती पुलिस[/caption] रंगे हाथ पकड़ाये युवक अभी सोनकार ने बताया कि वो फेरी करता है. पुटकी के रहने वाले विजय मोदक, रोहित शेख़ व उनके साथ अन्य 4-5 की संख्या में युवकों ने उसे यहां चदरा लेने के लिए बुलाया था. लेकिन जब वो यहां पहुंचा तो उसे बीसीसीएल का लोहा होने का पता चला. बीसीसीएल के सुरक्षा प्रहरी श्रवण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चोर के साथ-साथ चोरी हुए सामान बरामद कर सीआईएसएच को सुपुर्द कर दिया गया. चोरी सामान में गेट स्विच व लोहा के दूसरे सामग्री है. जिसकी क़ीमत लगभग 10-12 हज़ार रूपये है. ऊंचे अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है.

एक साल से ज़ारी है लोहा चोरी का सिलसिला

गौरतलब है कि पुटकी थाना क्षेत्र में स्तिथ बीसीसीएल कोलियरी क्षेत्रों व 10/12 पिट में पिछले एक साल से लोहा की चोरी लगातार हो रही है. कई बार बीसीसीएल के सुरक्षा प्रहरियों पर जानलेवा हमला भी हो चुका है. लोहा चोरों के आतंक से बीसीसीएल कर्मी व आसपास के ग्रामीणों में डर का माहैल बना रहता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-bangla-bhasha-unnayan-samiti-distributed-books-among-students/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने छात्र-छात्राओं के बीच किया पुस्तक वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही