Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी में क्वार्टर का छज्जा गिरा, बीसीसीएल कर्मी की पत्नी और बच्ची घायल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पुटकी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल ए टाइप कॉलोनी में शुक्रवार 22 जुलाई को कर्मी गौरचंद्र महतो के घर का जर्जर छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में गौरचंद्र महतो की बच्ची और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. नीचे के क्वार्टर में कारी देवी रहती है, जिसका घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है. सूचना बीसीसीएल अधिकारी को दी गई, लेकिन कोई सुध लेने नहीं पंहुचा. गौरचंद महतो बीसीसीएल के पीबी एरिया प्रोजेक्ट में कार्यरत है. कारी देवी वर्क शॉप में काम करती है. इस घटना के बाद बीसीसीएल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है. एक अन्य बीबीसीएल कर्मी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां का क्वार्टर काफी जर्जर है. बीसीसीएल पीबी एरिया के महाप्रबंधक सहित कई अधिकारियों को क्वार्टर की मरमत के लिए लिख कर दिया गया, लेकिन वर्षो से मरम्मत का काम नहीं हुआ है. कहा कि अधिकारियों के आवास की मरम्मत नियमित रूप से होती रहती है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-tore-the-banner-of-a-girl-sitting-on-a-dharna-fainted-after-being-hit-by-the-police/">धनबाद

:  कांग्रेसियों ने धरना पर बैठी युवती का बैनर फाड़ा, पुलिस के धक्के से गिरकर हुई बेहोश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही