Search

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में खत्म नहीं हो रहा ऑक्सीजन पाइप लाइन का इंतजार

 तीन साल से हो रहा है काम, प्रबंधन खरीद रहा है सिलेंडर

Dhanbad: एसएनएमएमसीएच के कई वार्डों में मरीजों को पाइपलाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाने का सपना जमीन पर नहीं उतर पा रहा है. लगभग 30 फीसदी पाइप लाइन काम अब भी शेष है. हालांकि काम शुरू हुए तीन साल बीत गए. कई वार्डों में अबतक काम अधूरा है. लिहाजा मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि जिन वार्डों में पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है, वहां प्लांट से ही ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है. लेकिन प्लांट रहते हुए भी प्रबंधन को ऑक्सीजन सप्लाई के लिए हर माह 50 हजार रुपये से अधिक का सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है. इस बीच काम पूरा कराने के लिए मुख्यालय से 50 लाख रुपये भी आवंटित किए गए. बता दें कि वर्ष 2020 में गैस पाइप लाइन के लिए स्वीकृति मिली थी. टेंडर के जरिये काम की जिम्मेवारी पुष्पा सेल्स को सौंपी गई थी.

 18 माह में पूरा करना था काम

अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन योजना को दिसंबर 2020 में वर्क आर्डर दिया गया. एजेंसी से एग्रीमेंट के अनुसार योजना को 18 माह में पूरा करना था. परंतु तीन साल के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है. एजेंसी के कर्ता धर्ता अनुज कुमार का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर्स में पेंडेंट लगाने का काम शेष था, जिसे पूरा कराया जा रहा है.

 काम में देरी होने की यह है वजह

एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिलने के बाद कोविड महामारी के कारण 10 माह तक काम बंद रहा. जब काम शुरू हुआ तो एजेंसी के स्टोर से लाखों की पाइप व अन्य उपकरणों की चोरी हो गई. फलस्वरूप दो माह तक काम बंद रहा. इसके बाद भुगतान नहीं होने से भी काम में देरी हुई. काम मंथर गति से चलता रहा.

शीघ्र ही पूरा हो जाएगा काम: अधीक्षक

एसएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का कहना है कि ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन के मद में आए पैसों का भुगतान एजेंसी को किया गया है. एजेंसी ने भी काम शुरू किया है. जल्द ही गैसपाइप लाइन का काम पूरा हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//