Search

धनबाद: बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस पर मौसम भी रहेगा बसंती

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है. 25 जनवरी बुधवार को भी पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. तापमान बढ़ा तो धूप तीखी होने लगी है. कुछ ही देर धूप में रहने पर गर्मी का एहसास हो रहा है. दिन में बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े निकाल फेंक रहे हैं. 26 जनवरी के दिन अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. उम्मीद बंध रही है कि गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी में मौसम भी बसंती व खुशगवार होगा.

    48 घंटे के बाद फिर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद सहित संताल के कुछ जिलों में 26 जनवरी को आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. 27 जनवरी को बादल छंटने की शुरुआत होगी, जिससे तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. हालांकि धनबाद जिले में यह गिरावट एक से दो डिग्री सेल्सियस ही होगी. फिलहाल कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना नहीं है.   अगले चार दिनों का तापमान तिथि    अधिकतम    न्यूनतम 26 जनवरी     31        15 27 जनवरी     30        14 28 जनवरी     29        13 29 जनवरी     28        14 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp