Katras : भाजपा की बाघमारा विधानसभा क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक 13 जून को दरीदा में हुई. बैठक में बाघमारा, महुदा, सिनीडीह, कतरास व लोयाबाद मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 साल का शासन काल बेमिसाल रहा है. इस दौरान देश में गरीबों का विकास हुआ है. पूरी दुनिया में मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं. विधायक ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से एकजुट होकर केंद्र सरकार के जनकल्याण कार्यों को घर-घर पहुंचाने व जनता से सीधे संवाद करने का आह्वान किया. इससे पूर्व बैठक की शुरुवात पंडित दिन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. मौके पर भाजपा नेता रणविजय सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मनप्रीत अकेला, विधायक प्रतिनिधि शरद महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-former-biada-chairman-congratulated-the-new-president-of-bar-association/">
धनबाद : बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को पूर्व बियाडा चेयरमैन ने दी बधाई [wpse_comments_template]
धनबाद : बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को पूर्व बियाडा चेयरमैन ने दी बधाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment