धनबाद : मुथूट डाका कांड के गवाह ने कहा- इनकाउंटर नहीं शुभम सिंह की हत्या हुई
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुथूट फिनकॉर्प डाका कांड में मारे गए आरोपी शुभम सिंह का इनकाउंटर नहीं, हत्या की गई है. सोमवार 15 मई को धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में गवाही देते हुए दूध विक्रेता सुनील यादव ने कहा कि 6 सितंबर 22 को वह दूध देने गया था. देखा कि हथियार लिए एक गंजे व्यक्ति ने शुभम सिंह को गोली मार दी. उनके साथ दो-तीन लोग और थे. जब वह गिर गया तो उसके चेहरे पर भी पैर से मारा. बाद में पता चला कि वह गंजा व्यक्ति बैंक मोड थाना प्रभारी पीके सिंह था. बताते हैं कि मृतक शुभम सिंह की मां शशि देवी ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि बैंक मोड थानेदार प्रमोद कुमार सिंह ने अपने दोनों सिपाहियों के साथ मिलकर उसके बेटे गोली मारकर हत्या कर दी और अपना गिरेबां बचाने के लिए इनकाउंटर का रूप दे दिया. शशि का आरोप है कि डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने गौतम कुमार सिंह एवं उत्तम कुमार के साथ योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है. उसके जवान बेटे की निर्ममता से हत्या की है. और हत्या को छुपाने के लिए झूठी एफआईआर कर दी. शशि देवी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने मुकदमे की पैरवी की. [wpse_comments_template]

Leave a Comment