Search

 
 
 

धनबाद: महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप तो युवक ने उसे बताया जालसाज

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  सरायढेला थाना क्षेत्र के राहुल नामक युवक को महिला गायत्री देवी ने अपना पति बताते हुए उसके खिलाफ महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. युवक ने महिला पर सरायढेला थाना में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उससे कोई संबंध होने से इंकार किया है. युवक का कहना है कि महिला उससे 9 साल बड़ी है और वह शादी करने का गलत आरोप लगा रही है.

       युवक ने कहा-बेलैकमेल कर फंसा रही है

[caption id="attachment_394543" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/RAHUL-KUMAR-300x223.jpeg"

alt="" width="300" height="223" /> निर्दोष होने का दावा करता राहुल कुमार[/caption] युवक ने कहा कि महिला पहले से शादीशुदा है. उसके पति का नाम अजय राम है. कहा कि काम के सिलसिले में गायत्री देवी से मुलाकात हुई थी. वह पहले बायलाइफ कम्पनी में काम करती थी. महिला के आग्रह पर उसे फॉरएवर नामक कंपनी में काम लगवाया. 90 हजार का प्लेसमेंट लिया, लेकिन पैसे नहीं दिये. पैसा नहीं देना पड़े, इसलिए वह ब्लैकमेल कर हमें फंसा रही है. युवक ने प्रशासन से सही जांच की मांग की है. कहा कि  महिला कई लोगों को झांसे में लेकर ब्लैकमेल कर चुकी है.

महिला ने कहा-शादी की और अब कर रहा इनकार

सरायढेला थाना क्षेत्र के मुरली नगर की महिला गायत्री देवी ने युवक राहुल कुमार पर आरोप लगाया था कि स्टील गेट स्थित मंदिर में युवक ने शादी की और शारीरिक संबंध बनाया. गर्भपात भी कराया और अब रखने से इंकार कर रहा है. साथ ही तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा है. उसने महिला थाना में यौन शोषण और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही