Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विधायक ढुल्लू पर आरोप लगाने वाली महिला बयान से मुकरी

Advertisement
Advertisement

कहा गेस्ट हाउस में मेरे साथ कुछ नहीं हुआ

Dhanbad :  भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में गुरुवार 27 जुलाई को पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज किया गया. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में बयान देते हुए पीड़िता ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें फोन कर नवंबर 2015 में हिंदुस्तान जिंक के टुंडू गेस्ट हाउस में बुलाया था. पार्टी कार्यकर्ता होने के कारण वह वहां गई थी. जब वहां पहुंची तो  आनंद शर्मा बाहर चले गए. मेरे साथ वहां कुछ नहीं हुआ. फिर मैं खुद बेहोश हो गई थी. उसके बाद क्या हुआ, यह जानकारी नहीं है. पीड़िता के द्वारा अभियोजन का समर्थन नहीं करने के कारण अपर लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने उसे पक्ष द्रोही घोषित कर दिया. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश देते हुए 16 अगस्त की तारीख तय की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही