Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मतदाता सूची में नाम जोडने का काम 1 अगस्त से : बीडीओ

Nirsa : निरसा (Nirsa) राज्य सरकार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अगस्त से सभी मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. इस निमित्त मंगलवार 26 जुलाई को एगयरकुंड प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बैठक में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि उन्हें काम करने में कोई परेशानी न हो. प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार ने बताया कि बीएलओ घर घर जाकर सभी मतदाताओं का आधार कार्ड एप के माध्यम से लिंक में जोड़ने का काम करेंगे. जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वैसे युवकों को मतदाता सूची में नाम अंकित करने के साथ जो मृत हो चुके हैं या फिर यहां से पलायन कर चुके तथा जो अवैध रूप से मतदाता पहचान पत्र बनाए हुए हैं, वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने का काम करेंगे. बैठक में प्रखंड के दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही