Search

धनबाद:  नगर निगम में 10 दिन से बंद है जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काम

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर निगम में पिछले दस दिनों से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र का काम ठप है. आम आदमी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, जबकि निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि जन्म- मृत्यु का साइट ही बंद है. लोगों की सुविधा के लिए ऑफिस के आगे एक पर्चा चिपका दिया है कि 1 से 11 अप्रैल तक साइट बंद रहेगा. 12 को खुलेगा, उसके बाद ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होगा. फिर भी लोग समझने के लिए तैयार नहीं हैं.

    एक हजार से अधिक जमा हो चुके हैं आवेदन

जन्म मृत्यु निबंधन का काम देखने वाले कर्मी सोमेश कुमार ने बताया कि हर दिन 100 आवेदन आते हैं. उस हिसाब से अभी तक एक हजार आवेदन जमा हो चुके हैं. पहले से लगभग 300 आवेदन पड़े हैं. Crsorgl की वेबसाइट का मेन सर्वर दिल्ली में है. 1 अप्रैल को कुछ काम हुआ था, 2 अप्रैल को सर्वर ठप हो गया. साइट खुलेगा नहीं, तो क्या कर सकते हैं. 12 अप्रैल को भी सर्वर खुलेगा या नहीं कहना मुश्किल है.

   कई लोगों के रुके पड़े हैं काम

मुरली नगर की पुष्पा देवी ने बताया की बैंक में उसकी मां का डेथ सर्टिफिकेट जमा करना है. पैसे की काफी जरूरत है. लेकिन यहां मजबूरी समझने को कोई तैयार नहीं है. पंकज कुमार ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक महीना पहले आवेदन दिया था. अब सर्वर का बहाना बनाया जा रहा है. सब घूस लेने का का बहाना है. आरती देवी ने कहा कि बिना पैसा के यहां बात ही नहीं बनती.

  एक दो दिन में सर्वर हो जाएगा ठीक: मो अनीस

नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने कहा कि लोगों की परेशानी को समझा जा सकता है. सर्वर डाउन होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. एक दो दिन में ठीक हो जाएगा. उसके बाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने लगेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp