Search

 
 
 

धनबाद : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए घर-घर अक्षत व निमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू

 
Dhanbad : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जा कर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया जाएगा. उक्त कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ से जुड़े कार्यकर्ताओं की टोली 1 जनवरी से 15 जनवरी तक करेंगी. अभियान का शुभारंभ सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चोक स्थित हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन व आरती की गई. इसके बाद प्रांत प्रचारक ने कोर्ट मोड में घर-घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी के बाद सपरिवार अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया. गोपाल शर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को शहरवासी अपने-अपने मोहल्ले और कॉलोनी में स्थित मंदिर में आस-पड़ोस के राम भक्तों को एकत्रित कर भजन कीर्तन करें और एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखें. कार्यक्रम में विहिप जिला अध्यक्ष द्वारिका तिवारी, आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह पंकज सिंह, विक्रम हिमालय, संजीव अग्रवाल, लल्लू तिवारी, जयप्रकाश नारायण सिंह, प्रमोद झा, अरुण राय, अशोक सिंह, अजय सिंह, राजू सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-troubled-by-auto-drivers-strike/">धनबाद

: ऑटो चालकों की हड़ताल से परेशान हुए लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही