Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राशि उगाही के आरोप पर मकानों में नंबरिंग प्लेट लगाने का काम बंद

Topchanchi  : गांवों में सर्वेक्षण कर स्थायी मकानों में नंबरिंग प्लेट लगाने के नाम पर राशि उगाही करने की शिकायत मिलने पर संस्था को तत्काल काम बंद करने का आदेश् दिया गया है. आदेश कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सं-2. धनबाद द्वारा दिया गया है. कार्यपालक अभियंता ने भारतीय जनकल्याण फाउंडेशन (विशुनपुर आश्रम रोड, झुमरी तिलैया) के अध्यक्ष कौलेश्वरी मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि आपकी संस्था पर अनुचित दबाव बनाकर राशि उगाही करने की सूचना क्षेत्र से प्राप्त हो रही है.  इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसलिए कार्य को तत्काल बंद किया जाए. इसके बावजूद किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने या शांति भंग होने पर आपकी संस्था पूरी तरह जवाबदेही होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही