Search

 
 
 

धनबाद : बाइक चोरी कर भाग रहा युवक डिवाइडर से टकराकर पुल से गिरा, भेजा गया एसएनएमएमसीएच

 
कतरास मोड़ दुखहरणी मंदिर के पास हुआ हादसा, बस्ताकोला गोशाला के शिव मंदिर के समीप चुराई थी बाइक
Jharia : बस्ताकोला गोशाला के शिव मंदिर के समीप से मंगलवार एक अगस्त की सुबह बाइक चोरी कर भाग रहा युवक कतरास मोड़ दुखहरणी मंदिर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराकर पुल के नीचे गिर गया. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बाइक चोर को पुल के नीचे से निकालकर एसएनएमएमसीएच भेजा. बाइक चोरी के आरोपी की पहचान ऊपरकुली निवासी सैफ अली खान के तौर पर की गई है. बाइक मालिक विमल अग्रवाल ने मामले की लिखित शिकायत झरिया थाना में दर्ज़ कराई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट है.

सच्चाई जानकर लोगों के होश हुए फ़ाख़्ता

कतरास मोड़ दुखहरणी मंदिर के पास झरिया धनबाद मुख्य सड़क के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया. टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग पुल के पास दौड़े. देखते ही देखते पुल के समीप भारी भीड़ जमा हो गई. खबर की सूचना पाकर झरिया पुलिस की गश्ती दल भी घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुल के नीचे गिरे युवक को निकाला गया. सड़क पर गिरे हुए क्षतिग्रस्त बाइक को उठाया. लेकिन तब तक एक दूसरा व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचकर खुद को बाइक का मालिक बताने लगा. यह सुनते ही वहां मौजूद पुलिस व स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. पूरा माज़रा समझते लोगों को देर नहीं लगा. [caption id="attachment_717423" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/BIKE-OWNER-272x155.jpg"

alt="" width="272" height="155" /> बाइक मालिक विमल अग्रवाल[/caption]

बाइक मालिक ने किया चोर का पीछा

बाइक के मालिक धनबाद जोड़ाफाटक शक्ति अपार्टमेंट निवासी विमल अग्रवाल ने बताया कि बस्ताकोला गोशाला के शिव मंदिर के समीप बाइक खड़ी कर समान खरीद रहे थे. अचानक देखा कि एक युवक उनकी बाइक संख्या JH 10Y 8396 को लेकर भागने लगा. उन्होंने तेजी से चोर-चोर का हल्ला मचाया. लेकिन तब तक युवक बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया. जिसके बाद उन्होंने एक ऑटो की मदद से उसका पीछा किया. तभी दुखहरणी मंदिर पुल के समीप लोगों की भारी भीड़ देखी. मौके पर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत मे सड़क पर गिरी हुई मिली. यह">https://lagatar.in/dhanbad-woman-electrocuted-as-soon-as-she-switched-on-the-electricity-died/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: बिजली का स्वीच ऑन करते ही महिला को लगा करंट, हो गई मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही