Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नौकरी खोजने मुंबई गए युवक को मिल गई लड़की तो घर में पत्नी की सांस अटकी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दो वर्ष पूर्व पति नौकरी तलाश में मुंबई गया. पति के साथ वहां एक लड़की भी मिल गई. अब यहां घर में पत्नी आस लगाए बैठी है और पति वहां से आंखें दिखा रहा है. पत्नी को खुलेआम धमकी दे रहा है कि अब उससे उसका कोई नाता नहीं. पति को वापस बुलाने के लिए पत्नी विगत कई महीनों से महिला थाना का चक्कर लगा रही है. उधर लड़की के प्रेम जाल में फंसा पति टस से मस नहीं हो रहा.

  विगत दो वर्षों से पत्नी कर रही इंतजार

मामले की जानकारी देते हुए विवाहिता संतोषी देवी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी शादी 4 वर्ष पूर्व भूली के श्रीनगर कॉलोनी के दीपक ठाकुर के साथ दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक तो परिवार ठीक-ठाक चला, इस बीच उन्हें एक बेटा भी हुआ. तभी पति की नौकरी छूट गई. वह नौकरी की तलाश में मुंबई चले गए. पिछले 2 वर्षों से वह मुंबई में ही नौकरी कर रहे हैं

  महिला की सास बेटे के पक्ष में, ससुर असमर्थ

पीड़िता ने बताया कि नौकरी के साथ उन्हें वहां कोई लड़की भी मिल गई है और अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाह रहे हैं. उनका कहना है कि अब वह धनबाद नहीं आएंगे. उन्होंने शादी भी कर ली है. पीड़िता बताती है कि उनका साथ देने वाला फिलहाल कोई नहीं है. सास बेटे के पक्ष में बात करती है.  बुजुर्ग ससुर हैं, लेकिन वह खुलकर विरोध नहीं कर सकते. महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है.

   पुलिस कर रही एफआईआर का इंतजार

पिछले कई महीनों से थाने का चक्कर लगा रही है, ताकि किसी भी तरीके से पति को वापस अपने पास बुला सके. परंतु पति ने भी ठान ली है कि वह दूसरी पत्नी के साथ ही मुंबई में रहेगा. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक महिला ने अपने पति पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-give-information-to-those-spreading-rumours-action-will-be-taken-immediately-sdpo/">धनबाद

: अफवाह फैलाने वालों की दें सूचना, तुरंत होगी कार्रवाई- एसडीपीओ [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही