Search

 
 
 

धनबाद : बकाया वेतन नहीं मिलने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

 
Baghmara : धबनाद जिले के बाघमारा में बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत अंबे आउटसोर्स कंपनी के पूर्व कर्मी अख्तर हवारी ने 13 अक्टूबर की दोपहर कंपनी में ही आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई. बकाए वेतन का भुगतान नहीं होने से अख्तर हवारी ने यह कदम उठाया. बाघमारा थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, शाम को चेतावदी देकर और पीआर बॉन्ड भरवाकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, पूर्व कर्मी अख्तर हवारी ने आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन को पहले ही आत्मदाह की सूचना दे दी थी. बाकायदा दिन और समय भी बता दिया था. युवक (अख्तर हवारी) अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ कंपनी गेट पर पहुंचा और अपने शरीर केरोसिन उड़ेल लिया. जैसे ही आग लगाने के लिए उसने जेब से माचिस निकाली, पुलिस पहुंच गई और माचिस छीनकर उसे अपने कब्जे में ले लिया.   आउटसोर्स कंपनी लंबे समय से उसे बकाए वेतन का भुगतान नहीं कर रही थी, जिससे वह काफी परेशान था. परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा था.

पत्नी व तीन बेटियों ने रोकी ट्रांसपोर्टिंग

घटना के बाद उसकी पत्नी और तीनों बेटियों ने कंपनी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम रोक दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर थाना ले गई. इसके बाद ही ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई. पुलिस ने मौके से केरोसिन का डिब्बा और माचिस जब्त किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-jumped-into-the-waste-dam-pond-died-due-to-drowning/">धनबाद

: बेकारबांध तालाब में कूदी युवती, डूबने से मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही