Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  नियमों पर पुनर्विचार को लेकर नौजवान कमेटी ने बिजली जीएम को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : नये बिजली कनेक्शन, किलोवाट लोड तथा भुगतान दर के नये नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग को ले कर नौजवान कमेटी ने 18 मई गुरुवार को बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिंह भी मौजूद थे. पुराना बाज़ार चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और नौजवान कमेटी के संस्थापक सोहराब खान का कहना है कि नये नियम के तहत यदि किसी उपभोक्ता का पांच किलोवाट लोड कनेक्शन है और अगर एक किलोवाट लोड बढ़ाए तो नई दर से छह किलोवाट का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं अगर उपभोक्ता के पास पूर्व की निर्धारित किलोवाट की भुगतान रसीद है तो फिर जमा रकम को घटा दिया जाएगा. जिन उपभोक्ताओं का पहले के लोड के भुगतान की रसीद कहीं गुम हो गई हो तो फिर मौजूदा किलोवाट का पूरा भुगतान उपभोक्तओं को करना होगा, जो न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि विभाग को इस नए नियम में बदलाव लाना चाहिए. जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात से विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा के बाद इस मामले पर विचार किया जाएगा. जीएम से मुलाक़ात करने वालों में सोहराब खान, इमरान अली, रोहित सरावगी, अजय कांत सिन्हा, संतोष कुशवाहा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही