Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: युवा वर्ग नेताजी को आदर्श मानें, तभी देश का भला:  प्राचार्य

Dhanbad / Sindri : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन देश को फिरंगियों से आजादी दिलाने में लगा दिया. युवा वर्ग नेताजी को अपना आदर्श मानें तभी देश का भला हो सकता है. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविता, भाषण, गीत एवं नेता जी की जीवनी प्रस्तुत की, जिनमें समीर, शिवेंद्र, विनीत, सत्यम, मिहिर, आयुष, उज्जवल, प्रत्यूष, राघव, लिपिका, सरण्यां, सताक्षी, इशानी, शक्ति, गौतम, शाइमा, रिदा, भूमि, अंकिता आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन संत कुमार श्रीवास्तव, संगीता वर्मा ज्योति बाला ने किया. कार्यक्रम में उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार समेत विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

   डीएवी स्कूल में नेताजी जयंती पर मना पराक्रम दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/dav-sind-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" /> सिंदरी:  डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के आनंद स्वामी क्रीड़ा उद्यान में सोमवार को नेताजी जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया. इस मौके पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि नेताजी प्रखर राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानी, कुशल संगठनकर्ता व आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक थे. नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं अमर बलिदान के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि बच्चों में अमर शहीदो के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. परेड एवं पिरामिड निर्माण में बच्चों ने अदभुत पराक्रम व उत्साह प्रस्तुत किया. इस अवसर पर सभी बच्चे  और शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित थे.

   नेताजी ने पूरे देश में जलाया स्वतंत्रता का चिराग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sarswati-vidya-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> सिंदरी :  सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में प्रो सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी, संचलन, सामूहिक योग व समूह गीत प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि के रूप में एफसीआई सिन्दरी यूनिट प्रभारी उमेश चंद्र गौड़ व विशिष्ट अतिथि एफसीआई सिन्दरी संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि मुझे इन बच्चों में अपना बचपन दिखता है. आप देश के भविष्य हैं. आपको विद्या मंदिर में मिल रहा वातावरण आपकी सर्वांगीण विकास में सहयोग करेगा और आप इससे देश के भाग्य निर्माता बनेंगे. अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर सुधीर ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता का चिराग पूरे देश में जलाया था. वह गरम दल के नेता थे, साथ ही साथ एक विद्वान व्यक्तित्व के मालिक थे. कार्यक्रम सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, उपप्राचार्या रंजना सिंह, कार्यक्रम प्रमुख बेनी माधव झा के साथ पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही