Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: टिकट कटाने आए युवकों से की मारपीट, चौकीदार से भी हाथापाई

Advertisement
Advertisement

झरिया थाना व घनुडीह ओपी पुलिस के पहुंचते ही भाग निकले हमलावर

Jharia: झरिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के समीप 23 जून की देर रात लगभग 3 बजे तत्काल टिकट कटाने आए दो युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई. जानकारी मिलने पर झरिया थाना के दो चौकीदार वहां पहुंचे तो उनसे भी युवकों ने अभद्र व्यवहार किया व मारपीट की. पीड़ित युवकों ने 24 जून शनिवार की सुबह झरिया थाना में शिकायत की है. भुक्तभोगी नीचेकुल्ही निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि वह अपने मित्र नसीम के साथ झरिया रेलवे स्टेशन के काउंटर पर दिल्ली का टिकट कटाने के लिए सुबह 3 बजे लाइन में लगे थे. तभी अचानक घनुडीह के चार-पांच युवक काउंटर के समीप पहुंचे व उनके साथ मारपीट करने लगे. उनकी बाइक व पैसे भी छीन लिये. हमलावर युवकों ने उनकी व दोस्त की जमकर पिटाई की. वह किसी तरह जान बचाकर भागे व देशबंधु के समीप झरिया थाना के चौकीदार बलराम प्रसाद व छोटेलाल पासवान को जानकारी दी. उनके कहने पर दोनों चौकीदार घटनास्थल पर पहुंचे व मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ना चाहा. परंतु युवकों ने चौकीदार के साथ बदसलूकी व हाथापाई शुरू कर दी. मामला बढ़ता देख चौकीदार ने झरिया थाना को सूचना दी. परंतु जब तक झरिया थाना की पेट्रोलिंग पुलिस एवं घनुडीह ओपी पुलिस पहुंची, सभी हमलावर युवक भाग चुके थे. घनुडीह ओपी पुलिस लावारिस अवस्था में पड़ी एक बाइक को जब्त कर ले गई. पीड़ित युवक ने मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की है. झरिया पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही