Search

 
 
 

धनबाद: भूली ए ब्लॉक संप हाउस में चोरी का प्रयास कर्मियों ने किया विफल

 

चहारदीवारी में सेंधमारी कर घुसे चोर, शोर मचाने पर हुए फरार

Bhuli: भूली ए ब्लॉक संप हाउस में शनिवार 19 अगस्त की रात अपराधियों ने सेंधमारी कर फिर चोरी का प्रयास किया, हालांकि संप के कर्मियों की सतर्कता के कारण चोरों का मंसूबा असफल हो गया. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात कर्मी अनवर एवं रविंदर ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे चोरों का दल संप हाउस के बाउंड्री वाल में सेंध मार कर अंदर घुसा. इसी बीच दोनों कर्मी जाग गए और हो हल्ला मचाने लगे. इसके बाद सभी चोर फरार हो गए. घटना के संबंध में जनता मजदूर संघ के विजय दास एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के संतोष चौबे ने बताया कि अब तक संप हाउस में हाउस में करीब 8 - 9 बार सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया जा चुका है. प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर थक गए हैं. लेकिन संप हाउस की सुरक्षा का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है. इस कारण कर्मियों में भय व्याप्त है. अगर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो मजबूरन कर्मी काम छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही