Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भूली में एक ही रात चार घरों का ताला तोड़ कर चोरी

Bhuli : भूली में मंगलवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक ही रात चार बंद घरों का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. सूचना पाकर भूली ओपी प्रभारी रोशन बारा पहुंचे तथा घरवालों तथा आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गए हैं. प्राप्त सूचना के अनुसार बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 14 निवासी सरोज मुर्मू के घर का ताला तोड़ चोरों ने 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के गहना व बर्तनो पर हाथ साफ किया. गृहस्वामी ने बताया कि किसी रिश्तेदार की मृत्यु की खबर पाकर मंगलवार की शाम सभी परिवार घर में ताला बंद कर आजाद नगर गए थे. देर रात हो जाने के कारण वहीं रुक गए. सुबह लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है. अंदर आलमीरा और ट्रंक का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा 20 हजार रुपये नकद समेत सोने के तीन सेट गले का हार, तीन जोड़ी झुमका, तीन जोड़ी चांदी का पायल, कांसा के बर्तन समेत कई जरुरी कागजात गायब थे. उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख बताई है. चोरों ने बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 32 निवासी रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी महेश सिंह के घर भी उसी स्टाइल में चोरी की. महेश सिंह एक माह पूर्व अपने गांव आरा बिहार गए हुए थे. घर की चाभी पास में ही रहने वाले अपने भतीजे उदय कुमार को देकर गए थे. यहां भी चोर घर के मेन दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर घुसे. अंदर एक कमरे एक ताला तोड़ा और आलमीरा व बक्से में रखे कई कीमती समान की चोरी कर ली. सही आकलन गृह स्वामी के गांव से आने के बाद ही हो पाएगा. तीसरी घटना बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 11  निवासी नीलम कुमारी व चौथी घटना बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 12 निवासी राजेश शर्मा के घर हुई. दोनों घरों में ताला बंद था. चोर ताला तोड़ अंदर घुसे, लेकिन घर में कोई कीमती सामान नहीं होने के कारण यहां से उन्हें निराश ही लौटना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही