Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुसुम विहार में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरी

Dhanbad : धनबाद शहर में चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. ताजा घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार की है. चोरों ने 22 जनवरी की रात रिटायर्ड प्रोफेसर एसकेएल दास के बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ किया और निकल भागे. एसकेएल दास अपनी दाई को घर की चाबी देकर तीन दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली चले गए. सरायढेला थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि दाई एक दिन प्रोफेसर के घर में सोई, लेकिन दूसरे दिन नहीं आई. मौका पाकर चोरों ने रविवार की रात घर में घुस कर हाथ साफ किया. थाना प्रभारी ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने थाना में फोनकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे और पड़ताल की. प्रो. दास को फोन पर घटना की सूचना दे दी गई है. वो फ्लाइट से आ रहे हैं. उनके धनबाद पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की चोरी हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bengali-welfare-society-takes-out-prabhat-pheri-on-netajis-birth-anniversary/">धनबाद

: नेताजी की जयंती पर बंगाली वेलफेयर सोसायटी ने निकाली प्रभातफेरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही