Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के पीडीआईएल कर्मी के आवास में हुई चोरी

 
युवक को घर की देखरेख की जिम्मेवारी देकर कोलकाता गया है पूरा परिवार
Sindri : सिंदरी थाना क्षेत्र के पीडीआईएल सिंदरी के पूर्व कर्मचारी अभय मिश्रा के एफसीआईएल आवास के वन 48 में मंगलवार 22 अगस्त की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. कितनी संपत्ति की चोरी हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घर के सभी लोग गृहप्रवेश के लिए कोलकाता गए हुए हैं. मकान मालिक अभय मिश्रा ने आवास की देखरेख के लिए 21 वर्षीय युवक राणा को रखा था. राणा ने बताया कि वो शाम लगभग साढ़े छः बजे आवास में लाइट जलाकर और घर का ताला बंदकर मोदीडीह चला गया था. देर रात लगभग साढ़े दस बजे आवास पर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे और पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है. लॉकर में रखी एक चांदी की थाली सही सलामत मिली. तत्काल सिंदरी पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन की और मकान मालिक से दूरभाष पर बात की. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना घटी है. मकान मालिक द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-more-than-30-locations-in-jharkhand/">यह

भी पढ़ें : ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही