Search

 
 
 

धनबाद : जोगता कॉलोनी के आवास में चोरी, नकद सहित लाखों के सामान ले भागे चोर

 

एक सप्ताह में चोरी की दूसरी वारदात से दहशत

Katras : जोगता थाना क्षेत्र की 6/10 नंबर कॉलोनी निवासी दैनिक मजदूर राहुल नंदी के आवास में चोरों ने धावा बोलकर तीन हजार रुपए नकद सहित करीब दो लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. इस आवास में एक सप्ताह में चोरी की यह दूसरी वारदात है. राहुल नंदी ने बताया कि चोर करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति ले गए हैं. इसमें तीन हजार रुपए नकद सहित सोना-चांदी के जेवर, कांसा-पीतल के बर्तन, कपड़े, दो साइकिल, जरूरी कागजात व घर के अन्य समान शामिल हैं. राहुल नंदी की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में भाग लेने नगरीकला गई थी. घर में उसकी सास अकेली थीं. सोमवार की सुबह जब लौटी, तो घर का सामना बिखरा पड़ा था. सास अंजली देवी रो रही थीं. चोरों ने उनके साथ मारपीट की थी. सास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसने बताया कि मेरे घर के अगल बगल में कोई नहीं रहता है. पुनर्वास नीति के तहत सभी को हटा दिया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर जोगता थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-not-the-statue-of-pandit-nehru-but-iqbal-of-law-was-hurt-by-naxalites/">धनबाद

: पंडित नेहरू की प्रतिमा नहीं कानून के इकबाल को नक्सलियों ने पहुंचाई थी चोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही