Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोमो  के आजाद नगर के दो घरों में चोरी

Advertisement
Advertisement
पिछवाड़े की चहारदीवारी लांघकर घरों में दाखिल हुए चोर
Gomoh : हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में गुरुवार 21 सितंबर की रात दो घरों में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. चोरों ने आजाद नगर निवासी मोहम्मद सफी अंसारी और मिराज अंसारी के घर के पिछवाड़े की चहारदीवारी लांघकर गहने सहित हज़ारों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया. दानिश अंसारी ने बताया कि दरवाजा को किसी तरह खोलकर  चोर ऊपर तल्ले के कमरे  घूसे और अलमीरा तोड़कर लगभग 7 हज़ार रूपया नगद और एक सोने का चेन उड़ा लिया. वहीं मेराज अंसारी ने बताया कि चोर उनकी मां का  एक बक्सा उठा कर ले गये. जिसमें लगभग दो हज़ार नगद और कुछ कागजात थे. सुबह बक्सा बागान में फेंका पड़ा मिला. हरिहरपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने शक के आधार पर एक शख़्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-sengupta-held-a-meeting-regarding-babulals-resolution-meeting/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाबूलाल की संकल्प सभा को लेकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही