Search

 
 
 

धनबाद : गोमो की दो दुकानों में चोरी, 7 हजार नकद व लाखों के कपड़े ले गए चोर

 
Gomoh : गोमो के सदानंद झा रेलवे मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर सेंध मारी कर मंडल रेडीमेड ड्रेसेस व उसके बगल की अरविंद साव की साइबर दुकान में घुसे और सात हजार रुपए नकद सहित करीब 3 लाख रुपए के कपड़े व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. ये दुकानें हरिहरपुर थाना से महज चंद दूरी पर स्टेशन चोक पर स्थित हैं. मंडल रेडीमेड ड्रेसेज के संचालक प्रवीण कुमार मंडल गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने गए, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. दुकान के भीतर कपड़े बिखरे पड़े थे और पीछे की दीवार में बडा होल बना था. उन्होंने बताया कि चोर दीवार की ईंटों को निकाल कर बडा होल बना दिया और दुकान में घुसकर कीमते कपड़े ले उड़े. चोरी गए कपड़ों में पैंट, टी-शर्ट, गंजी, लेडीज सूट, साडी, जैकेट आदि शामिल हैं. दुकानदार ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर  दुकान में नए डिजाइन के रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक मंगाया था, जिसे चोर ले गए. उन्होँने बताया कि चोरों ने 3 से 4 लाख रुपए के कपड़ों पर हाथ साफ किया है. बाइक की साइबर दुकान के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि चोर दुकान के ड्रावर में रखे नकद 7 हजार रुपए ले गए हैं. सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना प्रभारी गिरधर गोपाल गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दलबल के साथ दुकानों में पहुंचे और जांच-पड़ताल की. मार्केट के चौकीदार व अन्य दुकानदारों से भी पूछताछ कर जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-instructions-additional-women-security-forces-should-be-deployed-during-puja/">हाईकोर्ट

का निर्देश- पूजा के दौरान अतिरिक्त महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही