Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड में स्कूलों का ताला तोड़ कर हो रही है चोरी

Govindpur : उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी गोविंदपुर 1 का ताला तोड़कर अपराधियों ने गुरुवार 20 अप्रैल की रात 3 क्विंटल चावल चुरा लिये. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम लोहार ने गोविंदपुर थाना को सूचना दी है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलदली का ताला तोड़कर   अपराधियों ने 5 क्विंटल चावल चुरा लिये. प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगल महतो ने गोविंदपुर थाना को सूचना दे दी है. तिलाबनी ग्राम पंचायत अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय कोचागोड़ा का ताला तोड़कर अपराधियों ने 2 क्विंटल चावल चुरा लिये. इस संबंध में विद्यालय के प्रधान मैनेजर मुर्मू ने गोविंदपुर थाना को सूचना दी है. इसके पूर्व जमुनिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगादाहा का ताला तोड़कर अपराधियों ने चावल एवं सारे बर्तन चुरा लिये थे, जिसकी सूचना विद्यालय प्रधान उनेश्वर मरांडी ने गोविंदपुर थाना को दी है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यालयों में चावल एवं बर्तन चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. पुलिस का मानना है कि इन घटनाओं में आसपास के असामाजिक तत्वों का हाथ है. यदि ग्रामीणों की सक्रियता रही तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही