Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति की दुकान में 10 मई को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद के डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने 14 मई को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक फुफवाडीह निवासी बलराम महतो ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि चोरी के पैसे में 50 हजार रुपए उसने अपनी भगिनी की शादी में खर्च कर दिए. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 3 लाख 44 हजार 750 रुपए, डीवीआर, घटना में प्रयुक्त वाहन JH108Q-8104 व अन्य सामग्री बरामद कर ली है. ज्ञात हो कि विगत 10 मई को बाजार समिति में व्यवसायी संजय अग्रवाल की दुकान संख्या- 09/D के केबिन का शीशा तोड़कर गल्ला में रखे 4 लाख रुपए नकद व सीसीटीवी के डीवीआर की चोरी कर ली गई थी. संजय अग्रवाली के भाई मनोज अग्रवाल ने अगले दिन दुकान का ताला खोला तो घटना की जानकारी हुई. पकड़े गए चोर ने स्वीकार किया कि बगल की दुकान का शटर तोड़कर वह अंदर घुसा और इसके बाद संजय अग्रवाल की दुकान के केबिन का शीशा को तोड़कर उनकी दुकान में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. मौके पर डीएसपी के साथ बरवाअड्डा थानाप्रभारी विक्रम कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता कंचन कुशवाहा पकड़े गए चोर के साथ मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mothers-honored-on-mothers-day-at-dwarka-memorial/">धनबाद
: द्वारिका मेमोरियल में मदर्स डे पर माताएं सम्मानित wpse_comments_template]
धनबाद :कृषि बाजार समिति की दुकान में 4 लाख की चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार

Leave a Comment