Search

धनबाद : जोड़ाफाटक रोड में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र जोड़ाफाटक रोड स्थित सूरेंद्र कॉलोनी में चोरों ने राजकिशोर श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर आलमारी मे रखे 6 लाख के आभूषण और किमती कपड़ों की चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने धनसार थाना में मामला दर्ज कराया है. थाने में दिए आवेदन में राजकिशोर ने बताया कि एक अप्रैल को अपनी बेटी की ससुराल रांची गया हुआ था. इसी बीच चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया . 16 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर उसे फोन पर सूचना दी. इसके बाद वह घर लौटा और धनसार थाने में मामला दर्ज कराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp