Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरमसिया में शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बरमसिया में मंगलवार 4 अप्रैल को चोर घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख के सोने के जेवर समेत कीमती सामान उड़ा ले गए. धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया पार्क के समीप किराये के मकान में रहने वाली शीतल रानी सिंह के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. गृहस्वामिनी जब घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देख अवाक रह गई. उन्होंने बताया कि अंदर आलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे सोने के गहने गायब थे. उन्होंने धनसार थाना को सूचना दी है. मगर पुलिस की तरफ से देर तक कोई करवाई नहीं की गई थी. पुलिस जांच करने भी नहीं पहुंची. पीड़ित महिला पेशे से शिक्षक है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके घर के दरवाजे के सामने से उनकी बाइक चोरी हो गई थी. यह दूसरा मौका है, जब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया है. चोर उनकी शादी के 8 लाख के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए. लिखित शिकायत धनसर थाना को दी है. परंतु पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही