Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नगर आयुक्त के पूर्व बॉडीगार्ड के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Dhanbad : धनबाद में चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना माडा कॉलोनी में किड्स गार्डन के समीप घटी. चोरों ने नगर आयुक्त के पूर्व बॉडीगार्ड सुनील कुमार महतो के बंद आवास (संख्या जेएमबी एचआर 4) का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस वाले के घर चोरी कर चोरों ने पुलिस को ही चुनौती दे दी है. पूर्व बॉडीगार्ड सुनील कुमार महतो ने बताया कि दादी की तबीयत खराब होने के चलते वह घर बंद कर परिवार के साथ अपने गांव गए हुए थे. 6 मई की सुबह जब लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर आलमीरा का भी ताला टूटा था और सामान बाहर फेंका हुआ था. उन्होंने बताया कि चोर आलमीरा में रखे जेवरात और 50 हजार रुपए नकद ले गए हैं. उनकी सूचना पर पहुंची धनबाद थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-womans-body-found-on-the-line-near-malkera-railway-gate/">धनबाद

: मलकेरा रेलवे फाटक के पास लाइन पर मिला महिला का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही