Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी कर्मी के आवास का ताला तोड़कर दिनदहाड़े नकद सहित लाखों की चोरी

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के मैथन स्थित रांची कॉलोनी में चोरों ने 24 अगस्त को दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया. डीवीसी मैथन के भू-संपदा विभाग में कार्यालय अधीक्षक असीम दास के बंद आवास (संख्या ई-51) का ताला तोड़कर दो लाख रुपए नकद समेत आभूषण व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. असीम दास ने बताया कि आलमीरा का ताला तोड़कर बदमाश रुपए व जेवरात लेकर चंपत हो गए. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. गृहस्वामी ने मैथन ओपी में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति सुबह कार्यालय चले गए. उनकी पत्नी ओरोमा सेंटर स्कूल में शिक्षिका हैं. वह भी घर में ताला लगाकर सुबह 10 बजे स्कूल चली गईं. दोपहर 12 बजे जब पत्नी घर लौटीं तो ताला टूटा पाया. अंदर जाने पर देखा कि आलमीरा का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा सामान बिखरे पड़े हैं. उन्होंने कोलकाता में पढ़ रही बेटी को भेजने के लिए बैंक से पैसे निकाले थे, जिसे आलमीरा में रखा था. सभी सामान गायब हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ganeshotsav-will-be-celebrated-in-the-city-on-31st-preparations-are-being-made-in-full-swing/">धनबाद

: शहर में 31 को मनेगा गणेशोत्सव, जोर-शोर से हो रही तैयारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही