Search

 
 
 

धनबाद : धनसार की  सुरेंद्र कॉलोनी में एक लाख की चोरी

 
Dhansar (Dhanbad) : धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड में सुरेंद्र कॉलोनी निवासी राजेश कुमार रविदास के घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संबंध में राजेश ने मंगलवार की शाम धनसार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की है. राजेश का कहना है कि वह 24 मार्च को अपनी ससुराल गया था. मंगलवार की शाम लौटा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा समान बिखरा पड़ा है. चोरों ने पलंग के अंदर रखे 70 हजार रुपए नकद व पचास हजार रुपए के आभूषण ले गए हैं. धनसार पुलिस मामले की छानबीन करने मे जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही