Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चिरकुंडा में नगदी सहित 60 हजार की संपत्ति की चोरी

Maithan : मैथन (Maithan) चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह आवासीय कॉलोनी के महेश सिंह के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये नगदी सहित 60 हजार रुपये की जेवरात चोरी कर ली. घटना 7 फरवरी देर रात की है. भुक्तभोगी ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. भुक्तभोगी ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था. वह सपरिवार एक समारोह में शामिल होने धनबाद गया था. आज 8 फरवरी की सुबह जब वापस लौटकर आया तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो आलमारी भी टूटी पड़ी थी. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. वह खुद ठेकेदारी करता है. चिरकुंडा पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही