Search

 
 
 

धनबाद : बालाजी आभूषण दुकान में बीस लाख की चोरी

 

शटर तोड़ अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी व डीवीआर भी ले गए

Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के राधा स्वामी मार्केट स्थित बालाजी आभूषण दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बीस लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना मंगलवार रात की है. दुकानदार शंभू अग्रवाल ने बुधवार को घटना की शिकायत सरायढेला थाने में की है. देर शाम तक चोरी गई संपत्ति का सही आकलन नहीं हो पाया था, धैया निवासी दुकानदार शंभू अग्रवाल ने बताया कि पिछले 27 सालों से उनकी दुकान चल रही है. मंगलवार की रात करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर कर्मियों के साथ घर चले गए. सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर चोरी की खबर दी. वहां जाने पर देखा कि चोरों ने दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान में रखे 30 हजार रुपये नकद समेत सोने और चांदी के कई जेवरात गायब हैं. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए. पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगलने पर दिखा कि रात एक बजे दुकान में दो चोर घुस रहे थे. दोनों अपने चेहरे को रुमाल से ढके थे. इस कारण उनका चेहरा फुटेज में साफ नहीं दिख रहा है. वारदात में इन दोनों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने का संदेह है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dadai-dubey-and-mannan-clash-in-front-of-state-congress-in-charge/">धनबाद

: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सामने ही भिड़े ददई दुबे व मन्नान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही