Search

 
 
 

धनबाद : दिगंबर जैन मंदिर कतरास में हुई चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

 

मंदिर के कर्मचारी ने अपने साथी से मिलकर दिया था घटना को अंजाम, सामान भी बरामद

Katras : श्री दिगंबर जैन मंदिर कतरास में रविवार की रात हुई लाखों रुपए के सामान की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल दो आरोपियों को चोरी गए सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मंदिर के कर्मी ने ही अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. यह जानकारी कतरास थाना के अवर निरीक्षक विक्की कुमार ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मंदिर का कर्मी चिरंजीत माजी और उसका साथी गौतम दत्ता शामिल है. कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मंदिर का कर्मी चिरंजीत माची के बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. चिरंजीत की निशानदेही पर उसके सहयोगी गौतम दत्ता को उसके घर में मंदिर से चोरी गई सामान के साथ पकड़ा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर की एक चाबी चिरंजीत के पास रहती थी, जिसका फायदा उठाकर रात में उसने घटना को अंजाम दिया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-bus-caught-fire-near-kayla-nagar-children-narrowly-escaped/">धनबाद

: काेयला नगर के पास स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही