Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी गोशाला बाजार के दो दुकानों में हुई चोरी

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र के गोशाला बाजार स्थित दो दुकानों में विगत 20 जून सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की. चोरों ने विकास साव जनरल स्टोर का ताला तोड़कर लगभग 12 हजार नगद सहित कुल 20 हजार रुपये के सामान चुरा लिये, जबकि प्रज्ञा केंद्र की छत का करकट तोड़कर गल्ले में रखे लगभग 5 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए. प्रज्ञा केंद्र के संचालक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार 21 जून को 9 बजे जब दुकान खोली तो देखा कि ऊपर का करकट टूटा था. उसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा तो पाया कि एक चोर करकट तोड़कर दुकान में घुसा और काउंटर खोलकर उसमें रखे पैसे चुरा लिए. सूचना गोशाला पुलिस को दे दी है. लेकिन 2 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-car-going-from-bihar-to-bengal-rammed-into-a-standing-truck-three-including-a-woman-died/">धनबाद

:  बिहार से बंगाल जा रही कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही