Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाबूडीह में बीसीसीएल कर्मी के घर लाखों की चोरी

Advertisement
Advertisement

शहर में हर रोज चोरी से पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल

Dhanbad : बाबूडीह में बीसीसीएल कर्मी के घर चोरी हो गई. शुक्रवार 22 सितंबर की सुबह गृहस्वामी को पता चला. गुरुवार की रात घर के लोग सोये रहे और चोर तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर चलते बने. महेश कुमार बीसीसीएल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि बेटे और बहू के कमरे में कोई नहीं सोया था. उसी कमरे में बेटा और बहू के गहने रखे थे. गहनों सहित लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरों के हाथ लगा. सूचना पुलिस को दे दी गई है. इसके पहले गुरुवार को भी बेकारबांध स्थित सूर्य मंदिर से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. रोज ब रोज चोरों के कारनामे से पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही