Search

 
 
 

धनबाद : सुदामडीह में एक ही रात BCCL के 7 आवासों में लाखों की चोरी

 
Jharia : चोरों ने शुक्रवार की देर रात सुदामडीह थाना क्षेत्र के BCCL की एनबीसीपी कॉलोनी सात बंद आवासों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर आवासों से नगदी समेत लाखों रुपए के सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जिन आवासों में चोरी हुई है उनमें ज्यादातर BCCL कर्मियों के घर हैं. पीड़ितों में मनोहर राम, कृष्ण प्रसाद, प्रवीण चौधरी, रामलाल यादव, राजदेव सिंह, मनोज शर्मा, मधुसूदन दास शामिल हैं. भुक्तभोगी राहुल कुमार ने बताया कि हमलोग पूरे परिवार के साथ जरूरी काम से बाहर गए थे. आवास में ताला बंद था. शनिवार की सुबह कॉलोनी में रहने वाले वाले चाचा ने फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद हम लोग घर पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और नकदी समेत कीमती सामान गायब हैं. इसके बाद उसने घटना की सूचना सुदामडीह थाना पुलिस को दी. पीड़ित मधुसूदन दास ने बताया कि आवास में छोटा बेटा सोया करता था. शुक्रवार की रात बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं जा पाया. कमरे में ताला बंद था. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. यह भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/rss-meeting-begins-in-palakkad-kerala-leaders-of-32-organizations-including-jp-nadda-attend/">केरल

के पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक शुरू, जेपी नड्डा सहित 32 संगठनों के नेता शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही