Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : देश भर में सेफ्टी टैंक की मैनुअली सफाई पर है रोक तो भूली में क्यों नहीं

Bhuli : सेप्टिक टैंक हादसे की जांच के लिए 17 मई बुधवार की शाम नगर निगम की टीम घटनास्थल पहुंची. टीम ने सेप्टिक टैंक में किस परिस्थिति में सफाई मजदूर नीचे उतरे, कैसे बेहोश हुए, बेहोशी की हालत में कितनी देर तक टैंक के अंदर रहे, कैसे उन्हें बाहर निकाला गया आदि तथ्यों की जानकारी ली. जांच टीम ने बताया कि जब पूरे देश में सेफ्टी टैंक की मैनुअली सफाई पर रोक लगी हुई है तो आखिर किस परिस्थिति में भूली नगर प्रशासन ने ऐसा आदेश दिया. सफाई के दौरान सेफ्टी उपकरण का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया, जब टैंक की सफाई करनी थी तो भूली नगर प्रशासन को निगम से संपर्क करना चाहिए था. निगम के पास बहुत सारे उपकरण हैं. टैंक सफाई के लिए निगम से संपर्क किया जाता तो यहां भी गाड़ी आती और आसानी से सफाई की जा सकती थी. जांच टीम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर गुरुवार 18 मई को नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी. उसके बाद निगम की ओर से कानून सम्मत कार्रवाई की जा सकती है. जांच टीम में नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा, सिटी मैनेजर रजनीश लाल, असिस्टेंट इंजीनियर मनोज कुमार सिंह, कनीय अभियंता विकास कुमार, दीपक पंडित, पूर्व पार्षद अशोक  यादव एवं सुपरवाइजर सिकंदर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही