Search

 
 
 

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्षों को जीवन में उतारने की जरूरत : मथुरा महतो

 
तोपचांची में मनायी गई बिनोद बिहारी महतो की जयंती, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के मानटांड स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड के बिनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्षों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था. वर्तमान समय में विनोद बिहारी महतो के विचारों व पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, झारखण्ड आंदोलनकारी किशोर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, योगेंद्र मुर्मू, नवल किशोर केवट, आनंद केवट, अर्जुन रजवार, दिनेश महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, सोहन महतो सहित अन्य दर्जनों लोगों उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-two-gamblers-arrested-from-shan-e-punjab-hotel-topchanchi-fir-against-five/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तोपचांची के शान-ए-पंजाब होटल होटल से दो जुआरी गिरफ़्तार, पांच पर एफआईआर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही