Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत: पी एन सिंह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवारा के तहत 18 सितंबर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह की ओर से धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में रक्त दान शिविर लगाया गयाय. उद्घाटन भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पक्ष-विपक्ष के सभी नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से भी सेवा पखवारा के तहत काफी तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि अपने नेतृत्व से प्रधानमंत्री ने देश में प्रगति और सुशाशन को अभूतपूर्व मजबूती दी है. प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है.

पी एम ने देश की प्रतिष्ठा व स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व की बदौलत भारत अन्य शक्तिशाली देशों से आंख मिला कर बात कर रहा है. भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मोदी जी के सेवा भाव को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

  मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व सौभाग्य की बात

भाजयुमो धनबाद जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि देश की जनता सौभाग्यशाली है कि नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व करने वाला प्रधानमंत्री मिला है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों से मोदी की सेवा भावना को जनमानस तक ले जाने का काम करेंगे. इसी निमित्त आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो धनबाद महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया. उन्होंने कहा कि धनबाद, झरिया एवं बाघमारा युवा मोर्चा के इस अभियान में 110 यूनिट रक्त संग्रह हुआ है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-video-viral-after-raping-minor-girl-accused-youth-arrested/">धनबाद:

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही