Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमो बाज़ार में लगा है गंदगी का अम्बार, बदबू से लोग परेशान

Gomoh: गोमो (Gomoh) गोमो के मुख्य पुराना बाज़ार में गंदगी बड़ी  समस्या बनी हुई है.   बाजार का गांधी चौक मेन रोड एवं बाजार के आस पास की सड़कों में सफाई नहीं होने से जगह जगह  कचरे का ढेर लग गया है. इन कचरों से उत्पन्न  बदबू  के कारण निवासियों का जीना दुर्लभ हो रहा है. गांधी चौक के समीप रेलवे की चहारदीवारी की बगल में मुख्य सडक को ही स्थानीय लोगों ने  वर्षों से कचरा व गंदगी फेकने की जगह बना दी है. बर्षो पूर्व माडा की तरफ से इन  जगहों  की सफाई की जाती थी. परन्तु अब एक  भी  माडा कर्मी नहीं है और उसके  पास संसाधन भी  नहीं है. पूजा उत्सव के समय चेम्बर की ओर से  मजदूर लगा कर बाज़ार की  सफ़ाई कराई जाती है. द चेंबर ऑफ  कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार कहते हैं कि गोमो पुरानी बाज़ार की आबादी घनी है . कूड़ा,कर्कट फेंकने की बाज़ार  में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. यह बडी समस्या है. लोग  गंदगी फेंकने जाएं तो कहां.  पंचायती राज में फंड की कमी नहीं है.  बाबजूद  कूडा दान कहीं नहीं लगाया गया  है.  इसके  अभाव में  हवा के झोंके से लोगों के घरों में  कचरा घुस रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही