Search

 
 
 

धनबाद : एगारकुंड प्रखंड की योजनाओं में मची है लूट- गोस्वामी

 
25 जुलाई को प्रस्तावित धरना की सफलता के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की बैठक Nirsa : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 11 सूत्री मांगों को लेकर एगारकुंड प्रखंड कार्यालय पर 25 जुलाई को धरना देगी. इसे सफल बनाने को लेकर 17 जुलाई सोमवार को निरसा स्थित जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बैठक की गई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्की बाउरी ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व एगारकुंड बीडीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई. बाध्य होकर पार्टी ने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. प्रखंड की योजनाओं में लूट मची हुई है. जमीन के पेपर ऑनलाइन कराने, पंजी-2 में नाम चढ़ाने के नाम पर उगाही की जाती है. बैठक में निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, पतित पावन तिवारी, डॉ अरुण कुमार गोराई, रोहित कुमार दास, काजल बाउरी, रुपेश दा, सुंदरलाल महोली, उज्ज्वल तिवारी, दिलीप मुखर्जी, रामलाल सोरेन, मनीष भारती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-siege-of-the-head-of-shivlibari-rahmat-nagar-for-water-supply-uproar/">धनबाद

: जलापूर्ति के लिए शिवलीबाड़ी रहमत नगर के मुखिया का घेराव, हंगामा   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही