Search

 
 
 

धनबाद : हिन्दुओं को जाति में बांटने वालों से बड़ा कोई अपराधी नहीं- अंजनी गोस्वामी

 
Mathon : निरसा के बेनागोड़िया स्थित राधा गोविंद सेवाश्रम में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में प्रयागराज से आईं विदुषी अंजनी गोस्वामी ने सोमवार को भगवान के नरसिंह व वामन अवतार की कथा सुनाईं. ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति की कोई उम्र नहीं होती. पांच वर्ष की उम्र में बालक ध्रुव ने भगवान को पा लिया था. उन्होंने कहा कि आज समाज में सनातन धर्म व हिन्दुओं को जाति-पाति में और देवी-देवता को भी बांटा जा रहा है# वैसे लोगों से बड़ा अपराधी कोई हो ही नहीं सकता है. हमारी जाति हिंदू और धर्म सनातन है. हिंदू जाति को जगाने व समातन धर्म की रक्षा के लिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ किया जाता है. मौके पर आचार्य नीतीश कृष्णा, मुख्य यजमान उमापद महतो, उनकी पत्नी कल्पना महतो, शिबू महतो चिंता महतो, सुबल गोराई, भवानी गोराई आदि मौजूद थे. आयोजन में कृष्णानंद उर्फ डॉ बलराम रवानी, उमापद महतो, पतितपावन दास, निवारण दास, डॉ एस सी तिवारी, गोपाल कुंभकार, निवारण दास, हाबू बाउरी, चुन्नीलाल मालाकार, मृणाल मित, कृष्णा चंद्र गोराई, लंबोदर महतो, लालू मंडल, रामपद दास, सागर मंडल, परेश दास, सुभाष मंडल, संतोष दास, हेतु मरांडी, सुबल कुंभकार, भरत कुंभकार, अरुण कुमार मुखर्जी, इंद्रदेव प्रसाद, वरुणी मंडल, अजीत गोराई, विपिन रवानी आदि का सहयोग मिल रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-is-against-poor-laborers-and-farmers-rajaram-singh/">धनबाद

: गरीब, मजदूर, किसान विरोधी है भाजपा- राजाराम सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही